टीम एबीएन, रांची। राजधानी के हातमा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में फांसी के फंदे से लटका हुआ युवक का शव बरामद किया गया है। जिस स्थान से युवक का शव बरामद हुआ है उसके आसपास काफी खून फैला हुआ है आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर टांग दिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही गोंदा पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान हातमा के ही रहने वाले विजय के रूप में हुई है। मृतक विजय की बहन पूनम ने बताया कि रविवार की सुबह मोहल्ले वालों ने उन्हें फोन कर यह सूचना दी कि उसके भाई का शव स्कूल में लटका हुआ है। जिसके बाद वे सब भागे-भागे स्कूल पहुंचे वहां देखा कि स्कूल में बने सेड में विजय फांसी के फंदे से लटका हुआ है। विजय की बहन पूनम ने बताया कि शनिवार की दोपहर विजय ने उनसे यह कहा था कि वह पटना जा रहा है। जिसके बाद अभी उसके मौत की जानकारी मिली है। जगह से बरामद किया गया है उसके आसपास काफी मात्रा में खून बिखरा पड़ा हुआ मिला है। विजय के शरीर पर जख्म के भी निशान हैं वहीं उसके हाथ का नस भी कटा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि खाने-पीने के विवाद के बाद विजय की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है। जांच में जुटी पुलिसवहीं दूसरी तरफ गोंदा पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। आत्म हत्या और हत्या की आशंका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि मौके वारदात पर जो सबूत नजर आ रहे हैं, उससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि विजय की हत्या की गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse