टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भी रंगोत्सव का त्योहार होली को लेकर उल्लास और उमंग का माहौल देखा गया। कोरोना संक्रमण में कमी के बाद लगभग दो साल के बाद होली की खुशियां चरम पर थी। राज्य में शुक्रवार को लोगों ने जमकर होली मनाई जबकि राज्य के कई स्थानों पर आज को भी होली मनाई जाएगी। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के रांची स्थित सरकारी आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। होली मिलन समारोह में श्री मुंडा ने लोगों के साथ रंग और अबीर खेला। मौके पर लोगों ने भी मुंडा को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इधर, राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने होली के मौके पर राज्यवासियों को बधाई दी हैं। राज्यपाल ने सभी को होली का हार्दिक और शुभकामनाएं देते हुए यह कामना की कि आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सभी झारखण्डवासियों को रंगों का त्योहार होली की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सामाजिक एकता, समरसता और भाईचारे के इस पर्व पर सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस बीच राजधानी रांची में होली का उत्साह चरम पर नजर आए। होली को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse