हजारीबाग : बोलेरो की चपेट में आये तीन लोग गंभीर

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले में होली के दिन एक्सीडेंट हो गया, जिससे होली की खुशी गम में बदल गई। हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के पताल गांव में बोलेरो ने तीन लोगों को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में मोहन महतो, सन्नी कुमार और धनेवश्वर महतो की मां गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बोलेरो बचरा गांव का है, लेकिन चालक इसी गांव का है। चालक कुछ लोगों को लेकर अपने गांव आया था। गांव में कुछ लोग होली मना रहे थे। कुछ घरों के बाहर बैठे हुए थे। बच्चे रंग अबीर खेल रहे थे। खुशियों का माहौल था। इसी बीच गाड़ी चलाने के दौरान बोलेरो अनियंत्रित हो गई और एक घर में जा घुसी। जिससे घर भी क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी भी। वहीं 3 लोगों के चपेट में आने से गांव में मातम छा गया। घटना के बाद केरेडारी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने गाड़ी भी जब्त कर ली है। वहीं पूरे मामले की पड़ताल जारी है। घटना के बाद गांव में होली की खुशी गम में बदल गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse