आयकर विभाग ने किया इतिहास का सबसे ऊंचा कर संग्रह

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन जे बी महापात्र ने कहा है कि आयकर विभाग अपने इतिहास का ऊंचा कर संग्रह दर्ज किया है। देश में चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह में 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें अग्रिम कर संग्रह के आंकड़ों से मदद मिली है। चालू वित्त वर्ष में अग्रिम कर भुगतान में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। महापात्र ने कहा कि आज की तारीख तक शुद्ध रूप से प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.63 लाख करोड़ रुपए रहा है। एक साल पहले समान अवधि की तुलना में यह 48 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि सालाना आधार पर शुद्ध संग्रह 2020-21 की समान अवधि से 48.4 प्रतिशत अधिक है। 2019-20 की तुलना में यह 42.5 प्रतिशत और 2018-19 की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है। महापात्र ने कहा, यह पिछले सबसे ऊंचे आंकड़े से 2.5 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है। विभाग के इतिहास में यह आयकर संग्रह का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीति बनाता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse