टीम एबीएन, रांची। रांची के नामकुम में शुक्रवार देर शाम दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। उपद्रवियों ने इस दौरान जमकर उत्पात मचाया। इस भिड़ंत में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिनमें से कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उपद्रवियों ने 12 से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। हालांकि मौके पर फोर्स तैनात है। जानकारी के अनुसार पूरा मामला रामपुर इलाके के गांव की युवती के साथ छेड़खानी से जुड़ा हुआ है। छेड़खानी की वारदात गुरुवार को हुई थी। लेकिन शुक्रवार को इसी मामले को लेकर विवाद बढ़ गया और दो गुटों में झड़प हो गई। झड़प के दौरान दोनों तरफ से जमकर एक-दूसरे पर हमला किया गया। इसमें 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इस झड़प में आक्रोशित लोगों ने नामकुम इलाके में 12 से ज्यादा वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने नामकुम यार्ड में मौजूद सभी वाहनों को तोड़ दिया। पुलिस बल तैनात : मामले की गंभीरता और इस इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम खुद इलाके में कैंप कर रहे हैं इसके अलावा नामकुम के तनाव वाले इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse