रांची : अशोक नगर में बुजुर्ग महिला की हत्या, तलाश में जुटी पुलिस

 

टीम एबीएन, रांची। रांची के अशोक नगर रोड नंबर 4 में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त 70 वर्षीय मालम्बिका अपने घर में अकेली थीं, उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें चाकू मार दिया। वारदात में उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी है। बेरहमी से की गई हत्या : बुजुर्ग महिला के परिवार वालों ने बताया कि वे सभी घर से बाहर थे, जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के कमरे में 70 वर्षीय मालम्बिका खून से लथपथ पड़ी थीं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला के शरीर पर चाकू से कई बार वार किया गया है। पुलिस की छानबीन के क्रम में यह बात सामने आई है कि घर से कुछ जरूरी कागजात गायब हैं। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse