झारखंड में कोरोना : गुरुवार को मिले 7 नए मामले, एक्टिव केस 167

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना का प्रकोप कम होता जा रहा है। हालांकि नए मामलों में उतार-चढ़ाव अब भी जारी हैं। राज्य में गुरुवार, 17 मार्च को 20 हजार से कम कोरोना सैंपल की जांच हुई, जिसमें 7 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 25 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। अब झारखंड में कोरोना एक्टिव केस की संख्या घटकर 167 रह गयी है। गुरुवार, 17 मार्च को राज्य के 24 में 21 जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। जबकि जिन 03 जिलों में नए केस मिले हैं, उनमें सबसे ज्यादा यानी 5 नए संक्रमित रांची में मिले हैं। वहीं, बोकारो और खूंटी में 1-1 नया केस मिला है। राज्य के चतरा, धनबाद, दुमका, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज, सरायकेला, देवघर, गिरिडीह, जमशेदपुर, कोडरमा, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा ऐसे 21 जिले हैं, जहां कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। आधी रात के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी झारखंड कोरोना अपडेट के अनुसार राज्य में 7डेज ग्रोथ रेट लगभग 0.00% हो गया है। वहीं 7 डेज डबलिंग रेट 17411.7 दिनों का हो गया है। राज्य का रिकवरी रेट 98.73% और मोर्टेलिटी रेट 1.22% है। राज्य में अब तक यानी पूरे कोरोना काल में 02 करोड़ 14 लाख 09 हजार 712 सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए लिया गया है। जिसमें से 02 करोड़ 14 लाख 09 हजार 340 सैंपल की जांच हुई है। जिसमें 04 लाख 29 हजार 540 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जबकि 02 करोड़ 09 लाख 74 हजार 318 सैंपल नेगेटिव मिला है। वहीं, राज्य में अब तक 5,315 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse