लातेहार : आदिम जनजाति के दो युवकों को मारी गोली, गंभीर

 

टीम एबीएन, लातेहार। जिले में आदिम जनजाति के युवक गोली लगने से घायल हो गए हैं। दोनों की हालत गंभीर है। आपसी विवाद में गोली चलने से यह घटना घटी है। घटना बारेसाड़ थाना क्षेत्र के मायापुर हेठडीह गांव की है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में आदिम जनजाति समुदाय के युवक सोहन वृजिया और ज्ञान वृजिया को बीती रात गोली लग गई है। दोनों की स्थिति गंभीर है। आज सुबह पुलिस की मदद से दोनों युवकों को इलाज के लिए गारू अस्पताल लाया गया है। दरअसल, हेठडीह गांव के विनोद वृजिया से गांव के दोनों युवकों सोहन और ज्ञान का विवाद काफी पहले से चल रहा था। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग के एक मामले में इन लोगों का विवाद था। इसी विवाद को लेकर बीती रात ज्ञान और सोहन को देसी बंदूक से गोली मारी गई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। युवकों का आरोप है कि विनोद वृजिया ने ही दोनों को गोली मारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस ने गांव पहुंच कर दोनों घायलों को कब्जे में लिया। इसके बाद दोनों को गारू अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी का कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है। घटना के बाद ग्रामीण कई प्रकार के चर्चे भी कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। ग्रामीणों की माने तो आरोपी पर पहले भी कई प्रकार के आरोप लग चुके हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse