कोरोना संक्रमण में तेजी से चीन के चांगचुन शहर में लॉकडाउन

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन ने कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से तेजी आने के बीच शुक्रवार को कहा कि वह पहली बार रैपिड एंटीजन टेस्ट का इस्तेमाल शुरू करेगा। देश में पिछले दो साल में कोरोना संक्रमण अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। यहां के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा है कि सेल्फ टेस्ट किट क्लिनिकों के लिए उपलब्ध होंगी और सामान्य नागरिक इन्हें फामेर्सी या फिर आॅनलाइन माध्यम से खरीद सकते हैं। शुक्रवार को चीन में पहली बार संक्रमण के घरेलू मामले 1000 से अधिक हो गए। एक सप्ताह पहले तक यह आंकड़ा 300 मामले प्रति दिन पर था। इसके चलते चीन ने चांगचुन शहर के औद्योगिक केंद्र में लॉकडाउन लागू कर दिया है जहां करीब 90 लाख लोग रहते हैं। यहां उसने मेकशिफ्ट अस्पतालों का निर्माण करने का निर्देश दिया है। कोरोना मामलों में आई इस तेजी की वजह ओमिक्रॉन वैरिएंट को माना जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse