टीम एबीएन, रांची। धुर्वा गोल चक्कर पेट्रोल पंप के पास खड़े टेलर के पीछे धक्का मारने से बाइक सवार अमरेश महतो (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अमरेश की मोटरसाइकिल के पीछे बैठे उसके साथी को खरोच तक नहीं आई। अमरेश महतो कर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पदमपुर का रहने वाला था। वह नगड़ी, बेड़ो, रांची, खूंटी और रामगढ़ मैं दो पहिया वाहन शोरूम का मालिक था। साथ ही अमरेश ओवर ब्रिज के नीचे आॅफिस खोल कर इनकम टैक्स और जीएसटी वगैरह का काम भी करता था। बीती रात लगभग 11 बजे वह रांची से अपना काम खत्म करने के बाद लोधमा पदमपुर अपने घर जा रहा था। उसी दौरान गोल चक्कर पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे अंधेरे में खड़े टेलर के पीछे उसने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसके सीने में गहरी चोट लगी, और वह वहीं दम तोड़ दिया, घटना की सूचना उसके साथ मौजूद उसका साथी घरवालों के अलावा पुलिस को दी, उसके बाद पीसीआर की टीम अमरेश को फौरन अस्पताल ले गई। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमरेश के साथ हुए हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है, वही उसके बच्चों व माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse