टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची में विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। उक्त सत्र में आईआईटी रुड़की से प्रशिक्षित सरोज पाठक ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। श्री सरोज पाठक ने विद्यार्थियों को नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मद्देनजर नवाचार एवं अन्वेषण कला को विकसित करने की सलाह दीेउन्होंने विषय वस्तु को दैनिक जीवन से जोड़कर देखने और समझने की बात कही तथा कहा कि वर्तमान समय में हमारी दृष्टि वैज्ञानिक होगी तभी हम प्रगति कर पाएंगे। अपने संबोधन में प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं गणित सहित अन्य विषयों को विशेष ध्यान से पढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ये विषय इतने विस्तृत हैं कि इनके क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इसलिए जीवन में आगे बढ़ने के लिए इन विषयों को विशेष ध्यान से पढ़ना चाहिए। साथ ही प्राचार्य ने परामर्शदाता सरोज पाठक के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापन किया कि उन्होंने अपना अमूल्य समय देकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse