टीम एबीएन, गुमला। उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक की गई। बैठक में गुमला जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में औपबंधिक रूप से पूर्णकालिक शिक्षिकाओं का चयन किया गया। सभी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में सामाजिक विज्ञान, भाषा, गणित एवं विज्ञान संकायों में अनुसूचित जाति एवं सामान्य कोटि के कुल 27 रिक्त पदों के आधार पर 15 पूर्णकालिक शिक्षिकाओं का चयन किया गया। उपायुक्त ने 25 मार्च तक सभी शिक्षकों के लिए ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि का निर्धारण करने का निर्देश दिया। साथ ही 26 मार्च को रिक्ती संबंधी प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय एवं प्रभारी पदाधिकारी स्थापना शाखा को उपलब्ध कराने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया। इसके पश्चात् रोस्टर क्लियरेंस की प्रक्रिया भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त सुशांत गौरव सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक, एडीपीओ पीयुष कुमार व अन्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse