टीम एबीएन, रांची। देश के 5 राज्यों में हुए चुनाव में 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का असर शुक्रवार को झारखंड विधानसभा में देखने को मिला। जहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक सदन के बाहर भगवा रंग में दिखे। 4 राज्यों में जीत से उत्साहित विधायकों के जय श्रीराम के नारों से पूरे विधानसभा का पोर्टिको गूंज उठा। भारतीय जनता पार्टी के विधायक ढुल्लू महतो ने कहा आने वाले समय में पूरा झारखंड भगवा मय होने वाला है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को भारत ही नहीं पूरे विश्व ने स्वीकारा है और वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु बनेगा। वहीं विरंची नारायण सिंह ने कहा कि चार राज्यों में जिस तरीके से परिणाम आए हैं। उससे देश की जनमानस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। विरंची नारायण सिंह ने कहा कि झारखंड की जनता भी बीजेपी की जीत से उत्साहित है। ऐसें में हम उनकी भावना को व्यक्त करने के लिए भगवा पहनकर सदन में आए हैं। उन्होंने कहा कि कल की जीत सेमीफाइनल था 2024 में फाइनल होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse