टीम एबीएन, रांची। काफी विवादों के बाद सातवीं से दसवीं जेपीएससी की संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई है। 3 दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में 4 हजार 885 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। रांची के 9 परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षा आयोजित की जा रही है जहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। 252 पदों के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाली ये परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हो रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम बजे तक चलेगी। इससे पहले जेपीएससी मेंस की परीक्षा 28 से 30 जनवरी के बीच होनी थी। लेकिन झारखंड हाई कोर्ट के फैसले के बाद पीटी का संशोधित रिजल्ट जारी किया गया है। जिसमें करीब साढ़े चार सौ अभ्यर्थी बढ़ गए हैं और उसके बाद जेपीएससी ने पूरी तैयारी कर यह परीक्षा आयोजित कर रही है। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को कई निर्देश दिए गए हैं। सभी 6 पेपर की परीक्षा में अनिवार्य रूप से शामिल होना होगा। तभी उन्हें मेधा सूची में शामिल किया जाएगा। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक गेजेट, कागज पाठ्यपुस्तक, खाद्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके साथ ही कोविड-19 प्रोटोकॉल का ख्याल तमाम परीक्षा केंद्रों पर रखा जा रहा है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। मास्क अनिवार्य किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse