टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में फिर तेजी दिखने लगी है। सोमवार, 7 मार्च को राज्य में जहां एक्टिव केस की संख्या महज 199 रह गयी थी। वहीं, अब यह संख्या बढ़कर 330 पर पहुंच गयी है। यानी तीन दिनों में झारखंड में कोरोना एक्टिव केस में 131 की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार, 10 मार्च को राज्य के छह जिलों में कोरोना के 80 नए केस मिले हैं, जबकि 83 इस दरम्यान ठीक हुए हैं। 10 मार्च को राज्य में 29,561 सैंपल की जांच में 80 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें सबसे अधिक केस राजधानी रांची में डिटेक्ट किया गया है। अकेले रांची में ही 68 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि अभी भी राज्य के ज्यादातर जिलों में नगण्य केस मिल रहे हैं। राज्य में गुरुवार, 10 मार्च को 24 में से 18 जिलों में कोरोना के नए केस नहीं मिले हैं। चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम ऐसे 18 जिले हैं, जहां गुरुवार को कोई नया कोरोना केस नहीं मिला है। गुरुवार, 10 मार्च को 24 में से जिन 06 जिलों में कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनमें रांची में 68, बोकारो में 03, जमशेदपुर 02, खूंटी में 01, कोडरमा में 01 और सिमडेगा में 05 कोरोना संक्रमित मिले हैं। पिछले तीन दिनों में झारखंड में अधिक संख्या कोरोना संक्रमित मिलने की वजह से 7 डेज डबलिंग दिन घट गया है। राज्य में 7 डेज ग्रोथ रेट 0.01% है। वहीं, 7 डेज डबलिंग रेट 15971.74 दिन था, जो पहले से घटकर 8110.84 दिनों का हुआ था और आज फिर घटकर 6590.81 दिनों का हो गया है। झारखंड में रिकवरी रेट 98.70% और मोर्टेलिटी रेट 1.22% है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse