लोकतंत्र में जनता का मत ही सर्वोपरि है : राजेश ठाकुर

 

टीम एबीएन, रांची। देश में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत ही सर्वोपरी होता है और हम इस चुनाव परिणाम को पूरी विनम्रता एवं जिम्मेदारी से स्वीकार करते हैं। ठाकुर ने आज कहा कि इस विषय में कोई दो राय नहीं कि चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है। खास कर पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव परिणाम हमारे लिये चुनौतिपूर्ण भी है और आशा के विपरित भी। उन्होंने कहा कि हम चुनाव हारे हैं पर हिम्मत नहीं और न मनोबल खोया है और न ही आगे बढ़ते रहने का संकल्प। इन राज्यों में हमारे कार्यकर्ता और नेताओं ने मिलकर धरातल पर कड़ी मेहनत की पर जनता का मत फिर भी हमारे पक्ष में नहीं रहा। ठाकुर ने कहा कि पूरे देश और खासकर जिन राज्यों में चुनाव हुए वहां की जनता के साथ हमारा रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं बल्कि आत्मीयता का है। हम इस रिश्ते में अधिक विश्वास और अपनापन पैदा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और एक जिम्मेवार विपक्ष के रूप में जनता की समस्याओं को सदन में और सदन के बाहर पूरी ताकत से उठायेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse