महिला दिवस : बीआइटी एक्सटेंशन में एनएसएस ने अपने कार्यक्रम में दिया महिला सशक्तिकरण पर जोर

 

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी एक्सटेंशन लालपुर में गुरुवार को एनएसएस द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में संस्थान की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्या ने महिला सशक्तिकरण एवं समाज में महिलाओं की महत्वता के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, कार्यक्रम प्रभारी डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ संदीप नाथ शाहदेव और समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में एनएसएस के प्रभारी डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव ने इस के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपकी ऊर्जावान प्रयास से समाज में एक नई रौशनी का संचय होता है। इस अवसर पर विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एनके मुरलीधर ने कहा कि समाज भाव से चलता है और भगवान का वास नारी में ही होता है। नारी के सम्मान की परम्परा रही है। इस कार्यक्रम में डॉ अमृता प्रियम, सुश्री अनुपमा साई, डॉ ओनिमा तिग्गा सहित महिला शिक्षिका और विद्यार्थियों ने भाग लिया। वोलेंटियर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर ओरोनिमा अस्थाना, ऋषि संजना, फरहान, युक्ता, मुस्कान, रितिक ने भी कार्यक्रम में अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने गीत, कविता और भाषण प्रस्तुत किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse