झारखंड की राजनीति पर भी दिखेगा यूपी की जीत का असर : रघुवर

 

टीम एबीएन, जमशेदपुर। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा को कई राज्यों में प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपाइयों में खुशी देखी जा रही है। इसको लेकर झारखंड समेत देशभर में भाजपाई जश्न मना रहे हैं। इस दौरान झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवास के सामने भी भाजपाइयों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जीत भारत की राजनीति को दिशा प्रदान करेगी। रघुवर दास ने कहा है कि 4 राज्यों के चुनावी रूझान ने साफ कर दिया है कि देश की जनता ने नकारात्मक सोचवाली राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने जातिपाति और संप्रदायवाद से ऊपर उठकर विकास के नाम पर मतदान किया है। उन्होंने कहा है कि इसका परिणाम न केवल उत्तर प्रदेश में बल्कि देश के अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रभाव डालेगा। उन्होंने कहा है कि इसका असर झारखंड की राजनीति पर भी होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse