गुमला उपायुक्त ने की केसीसी ऋण वितरण की समीक्षा

 

टीम एबीएन, गुमला। उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव की अध्यक्षता में केसीसी ऋण वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा हेतु बैठक की गई। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि गुमला जिला अंतर्गत 02 लाख 08 हजार परिवार हैं। जिनमें से केसीसी धारकों की संख्या 77 हजार है। इस पर उपायुक्त ने एक लाख और केसीसी कार्ड बनाने का निर्देश दिया। इस संबंध में उन्होंने 12 मार्च तक अधिकाधिक आवेदनों को सृजन करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकतम आवेदनों को स्वीकृत करने पर विशेष बल दिया। बैंकों द्वारा आवेदनों में की जाने वाली त्रुटियों को पुन: सुधार कर ऋण स्वीकृत करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जेएसएलपीएस की सभी 11800 सखी मंडलों की प्रत्येक महिला सदस्य का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का निर्देश डीपीएम जेएसएलपीएस को दिया तथा केसीसी संबंधित कार्यों को गति देने में इन सभी महिलाओं का सहयोग भी प्राप्त करने पर जोर दिया। वहीं उन्होंने एलडीएम को सखी मंडलों की टीम को बैंकों द्वारा उक्त कार्य में भरपूर सहयोग प्रदान करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत पीएमईजीपी ऋण वितरण की समीक्षा के क्रम में गुमला जिला अंतर्गत प्रगति अत्यंत संतोषजनक पाई गई। उपायुक्त ने एलडीएम को निरंतर सभी बैंकों की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत आवेदनों को स्वीकृत करने का निर्देश दिया। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम से कहा कि सभी बैंक इसमें अपनी उदारता दिखाएं और अधिक से अधिक संख्या में ऋण स्वीकृत करें। बैठक में उपायुक्त सुशांत गौरव सहित जीएमडीआईसी एबनेजर तोपनो, एलडीएम गुमला, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, डीपीएम जेएसएलपीएस सुजीत बारी व अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse