कोडरमा : कृमि मुक्ति दिवस पर खिलाई गयी कृमि मारने की दवा

 

टीम एबीएन, कोडरमा। बच्चों में कृमि संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार के द्वारा पूरे राज्य में शुक्रवार को कृमि दिवस मनाया गया। कोडरमा जिले में इस कृमि दिवस का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ डी पी सक्सेना एवं इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए राज्य से आये हुए जिला के नोडल डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने किया। मौके पर जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, वरीय दन्त चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार, राज्य प्रतिनिधि डॉ मनीर अहमद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक महेश कुमार, जिला डाटा प्रबंधक पवन कुमार, अभिजीत बनर्जी, विनीत अग्निहोत्री, विशाल कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। उदघाटन के बाद कन्या उच्च विद्यालय से आई हुई पंद्रह किशोरियों को वहां उपस्थित लोगों ने कृमि की दवा खिलाये।चूंकि यह दवा खाना के बाद खाया जाना था इसलिए स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से सभी बच्चियों को पहले नाश्ता कराया गया फिर दवा खिलाई गयी। जिले में मार्च महीने में कुल 3,81,938 बच्चों को कृमि की दवा खिलाने का लक्ष्य है। जिले के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवा खिलाई जा रही है। जो भी बच्चे आज दवा खाने से वंचित रह जाएंगे उन सभी को 14 मार्च को मॉप उप दिवस के दिन भी इन सभी केंद्रों पर दवा खिलाई जाएगी। उसके उपरांत भी जो बच्चे दवा नहीं खा सकेंगे उन सभी को उनके घर पर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहिया द्वारा दवा खिलाया जाना है। राज्य से आये हुए नोडल डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने कई केंद्रों का निरीक्षण भी किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse