सुभाष मोदक की पिटाई से नाराज अमर बाउरी का सदन के बाहर धरना

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के नौवें दिन बृहस्पतिवार को सदन के बाहर चंदनकियारी विधानसभा के विधायक अमर कुमार बाउरी ने अपने हाथों में तख्ती लेकर प्रोटेस्ट किया और राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं, उन्होंने कहा कि राज्य में जिस तरीके से कानून व्यवस्था बनी हुई है। यह काफी चिंतनीय विषय है या कभी भी इस तरह की कानून व्यवस्था देखने को नहीं मिली। आखिर पुलिस प्रशासन क्या दिखाना चाहती है? भारतीय जनता पार्टी के विधायक अमर कुमार बाउरी सदन के बाहर धरने पर बैठकर राज्य के कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा चंदनकियारी में कल रात चाय बेचने वाले सुभाष मोदक को पुलिस उठाकर ले जाती है और थाने में बेतहाशा पिटाई करती है। जब हम लोगों को पता चला तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया मैं आखिर जानना चाहता हूं कि जिस तरीके से पुलिस प्रशासन आम जनता के साथ बर्बरता और क्रूरता से पेश आ रही है। आज इनका मनोबल इतना कैसे बढ़ा हुआ है। किसी भी सरकार में इस तरह का देखने को नहीं मिला। जिस तरीके से पुलिस प्रशासन जनता के साथ बर्बरता से पेश आ रही है। धरने पर बैठे अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सदन के बाहर मैं इसलिए आज प्रदर्शन कर रहा हूं कि पहली बार चंदनकियारी में इस तरह की घटना घटी है। जबकि चंदनक्यारी जैसे विधानसभा में किसी भी प्रकार का कोई भी संगठन या घटना देखने को नहीं मिली है। पूरी तरह से इस विधानसभा में कराए मुक्त है, लेकिन चंदनक्यारी जैसे विधानसभा में पुलिस लोगों के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार कर रही है। इसको लेकर सदन के अंदर उठाने का काम करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse