नरम रूस अब नहीं गिरायेगा यूक्रेन की सरकार, 700 भारतीय आज लौटेंगे

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के नाटो में शामिल न होने के एलान के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी नरमी दिखाई है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने बुधवार को बताया कि हमारा मकसद यूक्रेन की सरकार को गिराना नहीं, बल्कि तटस्थ स्थिति सुनिश्चित करना है। रूस इस लक्ष्य को हासिल भी करेगा। मारिया ने कहा, यूक्रेन से अगले दौर की वार्ता में और अधिक महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है। विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव तुर्की में हैं, जहां वह यूक्रेन के विदेशमंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ बातचीत करेंगे। दोनों नेता 14 दिन से जारी युद्ध के समाधान पर चर्चा करेंगे। मारिया ने दोहराया, यूक्रेन में रूस का सैन्य अभियान सही दिशा में है। इस बीच, यूक्रेन ने दावा किया कि उसने 11 हजार से अधिक रूसी सैनिक मार गिराए। रूस ने अपने 500 सैनिकों की मौत की ही पुष्टि की। संयुक्त राष्ट्र ने 474 नागरिकों के मारे जाने और 861 के घायल होने की पुष्टि की है। 700 भारतीय आज स्वदेश के लिए भरेंगे उड़ान : युद्धग्रस्त सुमी से निकाले गए करीब 700 भारतीय बृहस्पतिवार को भारत लौट सकते हैं। बुधवार को विशेष ट्रेन के जरिये सभी पोलतावा से निकल गए। यह ट्रेन छात्रों को लवील लेकर आएगी, जहां से बस से पोलैंड लाया जाएगा, फिर स्वदेश के लिए उड़ान भरेंगे। मैरियूपोल में बमबारी से बच्चों का अस्पताल ध्वस्त : मैरियूपोल में बुधवार को रूसी बमबारी में बच्चों का अस्पताल ध्वस्त हो गया। कई बच्चों व गर्भवती महिलाओं के मलबे में दबे होने की आशंका है। चिंता : चेर्नोबिल संयंत्र में काम रुका, सिग्नल आना बंद अंतरराष्ट्रीय एटमी ऊर्जा एजेंसी का दावा है, रूस के कब्जे में आए चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र ने काम करना बंद कर दिया। यूक्रेन की सरकारी कंपनी एनेरगोतम ने बताया, पावर ग्रिड ठप होने से बिजली की सप्लाई बंद हो गई। तेल की कीमतें 35% बढ़ीं : • अमेरिका के रूस से तेल आयात पर रोक के बाद कीमतें 35 फीसदी बढ़ गई हैं। • कोका कोला व मैकडॉनल्ड ने भी रूस में अपने उत्पादों की बिक्री रोक दी। • यूरोपीय संघ ने कुछ रूसी सांसदों, अमीरों, समुद्री क्षेत्र और बेलारूस के तीन बैंकों पर प्रतिबंध की घोषणा की। रूस का आरोप : यूक्रेन में जैविक हथियार बनवा रहा अमेरिका • रूस ने अमेरिका पर यूक्रेन में जैविक हथियार बनाने के सनसनीखेज आरोप लगाया है। रूसी अधिकारियों ने बुधवार को कहा, इसमें एंथ्रेक्स और प्लेग जैसे रोगों के घातक रोगाणु विकसित किए जा रहे थे। • रूस ने कहा, अमेरिका यह स्पष्ट करे कि उसने हमारे पड़ोस में सैन्य जैविक हथियार कार्यक्रम क्यों चला रखा था। छह शहरों में दूसरे दिन भी युद्ध विराम • घमासान युद्ध के बीच बुधवार को दूसरे दिन भी छह शहरों में युद्ध विराम के बीच मानव गलियारों से आम नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। यूक्रेन की डिप्टी पीएम आइरिना वेरेसचुक ने बताया, एनेरगोदर-जैपोरिझिया, सुमी से पोलतावा, आईज्यम से लोजोवा, मैरियूपोल से जैपोरिझिया, वोलनोवाखा से पोकरोवस्क, वोरजेल, बोरोद्यांका, इरपिन व होस्तोमेल से कीव के लिए गलियारे खोले गए थे। • गलियारा खुलते ही यूक्रेन के वोरजेल के एक अनाथालय से 55 बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित निकाला गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse