अगलगी : रांची के अपर बाजार में बड़ी घटना टली

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के सबसे व्यस्ततम इलाके अपर बाजार में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बुधवार को अपर बाजार श्रद्धानंद रोड के एक मार्केट में आग लग गई। यह आग एक इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स में लगी थी, जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट भी हुआ। फिर इस शॉर्ट सर्किट ने बाहर के ट्रांसफार्मर को भी अपनी चपेट में ले लिया और ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई। देखते ही देखते आग मार्केट की तरफ फैलने लगी।नहालांकि स्थानीय लोगों ने तुरंत अपने-अपने प्रतिष्ठानों से फायर सेफ्टी यंत्र निकाल कर आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही थोड़े ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। बड़ी घटना टली : अपर बाजार में जिस जगह आग लगी थी, उसके ठीक बगल में अनीता साड़ी का गोदाम था। अगर आम लोगों ने सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो आग गोदाम तक पहुंच सकती थी। हालांकि लोगों ने आनन-फानन में फायर सेफ्टी यंत्र के माध्यम से आग को गोदाम तक पहुंचने से रोका। वहीं, मार्केट से सटे सड़क पर जिस ट्रांसफार्मर में आग लगी। उसके आसपास कई वाहन खड़े थे, आग लगते देख सभी अपने-अपने वाहनों को लेकर वहां से बड़ी मुश्किल से भागे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse