टीम एबीएन, रांची। राज्य के मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन ने अपनी पत्नी के खिलाफ रांची स्थित फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज की अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की है। शपथ पत्र के साथ तलाक की अर्जी को दाखिल किया गया है । जिसे कोर्ट ने मूल वाद संख्या 175 /2022 के तहत दर्ज किया है । इस अर्जी पर बसंत सोरेन की ओर से 14 मार्च को पक्ष रखा जाएगा। 14 मार्च को बहस किए जाने के बाद ही इस तलाक की अर्जी को अदालत द्वारा स्वीकार किया जाएगा। तलाक की अर्जी में अपनी पत्नी पर क्रूरता पूर्ण व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। बसंत सोरेन द्वारा दाखिल अर्जी में कहा गया है कि पत्नी की क्रूरता पूर्ण व्यवहार के कारण एक साथ रहना संभव नहीं है। इसलिए तलाक की अर्जी को स्वीकार किया जाए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse