पाकुड़ में नक्सली/ माओवादी/ अपराधी और उनके समर्थकों की खैर नहीं : एसपी

 

टीम एबीएन, पाकुड़। जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारी की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में पुलिस कप्तान पाकुड़ की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षात्मक बैठक की गई। आवश्यक दिशा- निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदाधिकारी आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करे। अवैध रूप से शराब, ब्राउन सुगर, गांजा इत्यादि मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी करने वाले पर कार्रवाई करे। जिला अंतर्गत सभी आपराधिक छवि वाले लोगों पर कड़ी नजर रख कर सर्विलांस प्रोसीडिंग की कार्रवाई चलाना सुनिश्चित करें। बैंक की सुरक्षा ,रेंडम बैंक चेकिंग , बैंक में सीसीटीवी फुटेज एवं एटीएम अलार्म आदि का नियमित जांच कर समीक्षा करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी थाना प्रभारी जेल से छूटे अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखे।महत्वपूर्ण कांडों में त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कांडों का स्पीडी ट्रायल कराने का निर्देश दिया गया। 2 - 3 साल से अधिक पुराने कांडों के त्वरित निष्पादन करने नक्सली /माओवादी/ अपराधियों उनके समर्थकों /सहयोगी की सूची बनाकर उन पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के संग अपराध के प्रति त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। सभी थानों के आंकड़ों को सीसीटीएनएस में ससमय प्रविष्टि कराने, अधिकाधिक कांड के निष्पादन के लिए लक्ष्य दिया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों सम्मानित किया गया। इसके अलावे सभी प्रभारियों को ससमय चरित्र सत्यापन करने, थाना आये आगन्तुक रजिस्टर में उनका नाम एंव काम प्रविष्टि करने का निर्देश भी दिया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse