महिला उत्थान के लिए सरकार चला रही कई योजनाएं : डीडीसी

 

टीम एबीएन, पाकुड़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों में 75- 75 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 2021-22 के महिला लाभुकों के बीच सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्वीकृति पत्र का वितरण किया। सदर प्रखंड, पाकुड़ के सभागार में उप विकास आयुक्त मोहम्मद शाहिद अख्तर, बीडीओ मो सफिक आलम व जिला समन्वयक निभा कुमारी एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य हाजीकुल आलम ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2021-22 के महिला लाभुकों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया। इस वितरण समारोह में बीडीओ मो० सफिक आलम ने कहा कि आप सभी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ले। किसी भी क्षेत्र में महिलाएं कम नहीं है, सभी क्षेत्रों में महिलाएँ बेहतर योगदान दे रही है। आप अपने पंचायत, गांव में भी छूटे हुए महिलाओं को भी जागरूक करें, ताकि कोई महिलाएं योजनाओं से वंचित ना हो। उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने कहा कि हमारे जिले की महिलाएं हर क्षेत्र में खुद को स्थापित कर जिले की उन्नति एवं प्रगति में एक महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। समाज में महिलाओं का योगदान उतना ही है जितना पुरुषों का है। एक सभ्य समाज का निर्माण तभी होता है जब उस समाज में महिला एवं पुरुष दोनों की सहभागिता होती है। सभ्य समाज का निर्माण की शुरूआत परिवार से होती है। अगर परिवार अनुशासित है तो समाज भी अनुशासित होगा। राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं तथा उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा महिलाओं को हर सुविधा मुहैया कराया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, ताकि महिलाओं के आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से एवं मानसिक रूप से सशक्त एवं मजबूत बनाया जा सके। मौके पर बीपीएम मो फैज आलम, प्रखंड समन्वयक देवाशीष कुमार समेत महिला लाभुक उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse