टीम एबीएन, लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। डीटीओ संतोष कुमार गर्ग ने बुधवार को साहेबगंज से पाकुड़ जाने के क्रम में गिट्टी लदे दो हाइवा को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या जेएच17 जी 0401 एवं एनएल 01एडी 2543 हिरणपुर थाना क्षेत्र के क्रशर से गिट्टी लादकर गोड्डा की ओर जा रहा था। थाना क्षेत्र के धरमपुर मोड़ के समीप डीटीओ ने दोनों गाड़ी को रोककर चालक से आवश्यक कागजात की मांग की, लेकिन चालक डीटीओ के समक्ष आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। डीटीओ संतोष कुमार गर्ग ने बताया कि कागजात के अभाव में दोनों हाइवा को थाना में जब्त कर सुरक्षित रखा गया है। विभाग आगे की कारवाई के लिए जुट गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse