भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से ही महिलाओं का सम्मान : अनुग्रहित साह

 

टीम एबीएन, पाकुड़। स्थानीय रेलवे मैदान में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के महिला विंग की जिलाध्यक्षा सबरी पाल के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस काफी उत्साहजनक वातावरण में मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षाविद एवं जागरूक महिलाएं शामिल हुई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रो• मंजू सिन्हा,समाजसेवी सुनिता मरांडी, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका अल्पना चटर्जी, सेवानिवृत शिक्षिका अंबिका राय चौधरी तथा अनुभवी एवं जागरूक महिलाओं ने अपने अपने विचार रखे। अल्पना चटर्जी ने कहा कि पहली बार 1911 में आॅस्ट्रेलिया, डेनमार्क,जर्मनी स्विट्जरलैंड में महिला दिवस मनाया गया था। आधिकारिक तौर पर पहली बार 1975 में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा महिला दिवस मनाया गया। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि विश्व के देशों में यह विचार हाल के कुछ वर्षों में आया है, लेकिन भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से ही महिला सम्मान की बात होती रही है। यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमंते देवता अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता वास करते हैं। शक्ति की देवी दुर्गा, धन की देवी लक्ष्मी और विद्या की देवी सरस्वती की पूजा करने की परंपरा अपने देश में वैदिक काल से ही चली आ रही है। नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने कहा कि आत्मनिर्भर होते भारत में नारी शक्ति की योगदान में महिलाएं काफी तेजी से अपना कदम बढ़ा रही है। इस अवसर पर कोविड काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी महिलाओं को अंग वस्त्र भेंट किया गया। सबीना लवली सोरेन, रोसा अरिश तिग्गा, मानकी देवी, रुकमणी देवी, लक्खी रविदास, मिनती रविदास, नियति हरिजन, कजरी हरिजन, पंचा हरिजन एवं उपस्थित सभी अतिथियों एवं मातृशक्तियों का धन्यवाद दिया। मौके पर जिला परिषद के अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू,नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, हिसाबी राय विवेकानंद तिवारी, वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद, विश्वनाथ भगत, धर्मेंद्र साह, राजेश डोकानियां, बहादुर मंडल अनिकेत गोस्वामी, सुशील साहा, तौफीक राज, पार्वती देवी, सवार्नी दास, केकारानी सिन्हा, तुलसी वर्धन, सुनीता देवी मनोरमा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse