कोडरमा जिला की अंडर-19 क्रिकेट टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू

 

टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जाने वाले इंटर डिस्टिक अंडर-19 क्रिकेट टूनार्मेंट में शामिल होने के लिए कोडरमा जिला की अंडर-19 टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पिछले डेढ़ माह से जिले में चल रहे क्रिकेट लीग के आधार पर अंडर-19 के खिलाड़ियों को स्थानीय सीएच हाई स्कूल मैदान में बुधवार को रिपोर्ट करने को कहा गया, साथ ही कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन से रजिस्टर्ड जिले भर से इच्छुक अंडर-19 के खिलाड़ियों को भी ट्रायल के रूप में बुलाया गया था। विभिन्न क्लबों के जिलेभर से लगभग 52 खिलाड़ियों ने आज भाग लिया। सचिव दिनेश सिंह ने सभी खिलाड़ियों से डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, खिलाड़ी का आधार कार्ड, माता-पिता का आधार कार्ड, 3 वर्ष के स्कूल का मार्कशीट, और दो पासपोर्ट साइज फोटो, शुक्रवार तक जमा करने को कहा । साथ ही उन्होंने कहा की 10 मार्च से अंडर-19 का कैंप चालू किया जाएगा। श्री सिंह ने कहा की खेले जाने वाले लीग के परफॉर्मेंस, कैंप के दौरान दिए जाने वाले प्रैक्टिस मैच का परफॉर्मेंस और फिटनेस तथा अच्छे डिसिप्लिन के आधार पर खिलाड़ियों का जिला टीम में चयन होगा। अंडर-19 टीम के गठन हेतु आलोक पांडे को चेयरमैन बनाया गया। इस अवसर पर दिनेश सिंह ,आलोक पांडे, सुमन कुमार, धर्मेंद्र कौशिक, विशाल सूद ,अजय राणा सहित अन्य खिलाड़ी शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse