रूस में पेप्सी-कोका कोला नहीं बेचेंगे अपने प्रोडक्ट्स

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोका कोला और पेप्सिको ने यूक्रेन पर रूस के हमले के खिलाफ अपना व्यापार फिलहाल रूस में बंद करने का ऐलान किया है। अमेरिका द्वारा प्रतिबंधों की घोषणा के बाद हाल में पश्चिमी देशों से जुड़ी कई और कंपनियों ने भी रूस में अपना व्यापार रोकने का ऐलान किया है। कोका-कोला ने कहा कि रूस और यूक्रेन में उसके कारोबार ने 2021 में कंपनी के नेट ऑपरेटिंग रेवेन्यू में लगभग 1% से 2% का योगदान दिया। कंपनी ने कहा कि हमारा दिल यूक्रेन में इन दुखद घटनाओं से प्रभावित हो रहे लोगों के साथ है। वहीं, पेप्सिको ने कहा कि वह रूस में दूध और अन्य डेयरी संबंधी चीजों, बेबी फॉर्मूला और बेबी फूड जैसी दैनिक आवश्यक वस्तुओं की बिक्री जारी रखेगी। पेप्सिको पश्चिम की उन कुछ कंपनियों में शामिल है जिसका कोला सोवियत संघ में इसके पतन से पहले भी बिकता था। पेप्सीको ने एक बयान जारी करते हुए कहा, जैसा कि आप में से बहुत से लोग जानते हैं हम 60 से अधिक वर्षों से रूस में काम कर रहे हैं और कई रूसी घरों में हमारे लिए जगह है। पेप्सी-कोला ने शीत युद्ध में रूस के बाजार में प्रवेश किया और संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ के बीच जमीन बनाने में मदद की। हालांकि, यूक्रेन में होने वाली भयावह घटनाओं को देखते हुए हम पेप्सी-कोला की बिक्री बंद करने की घोषणा कर रहे हैं। इसमें सेवेनअप और मिरिंडा शामिल हैं। हम रूस में पूंजी निवेश और सभी विज्ञापन और प्रचार गतिविधियों को भी निलंबित कर रहे हैं। इससे पहले मैकडॉनल्ड्स कॉर्प ने कहा कि वह रूस में अपने सभी 847 रेस्तरां को अस्थायी रूप से बंद कर रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse