टीम एबीएन, कोडरमा। यात्री ट्रेनों से स्पेशल और त्योहारी स्पेशल का टैग हटने के बाद मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया सामान्य हो गया, लेकिन रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को राहत नहीं दी। पैसेंजर ट्रेनें अब भी स्पेशल हैं और उनका किराया पहले से तीन गुना ज्यादा है। न्यूनतम किराया 10 रुपये से बढ़कर 30 रुपये हो गया है। पैसेंजर ट्रेनों के बाद अब रेलवे ने राजधानी और दुरंतो जैसी वीआइपी ट्रेनों में भी अपनी बाजीगरी दिखाई है। इन ट्रेनों में खान-पान सुविधा बहाल करने के साथ ही उनके शुल्क में चुपके से बढ़ोतरी कर दी गई है। कोडरमा जक्शन से खुलने वाली कोडरमा कोवार मधुुपुर एवं कोडरमा हजारीबाग टाउन बडकाकाना पैसेजर ट्रेन दो फेरों में चल रही है। कोडरमा जक्शन से कोडरमा टाउन का दूरी लगभग 10किमी है यहाॅ का किराया न्यूनतम 30 रूपये लग रहा है। इसी प्रकार कोडरमा बडकाकाना रूट में पिपराडीह कोडरमा जक्शन से पीपराडीह हाॅल्ट का भी किराया 30 रूपये है इसी दुरी भी लगभग08 से किमी है जबकि झुमरी तिलैया से कोडरमा टाउन और पीपराडीह ओटो से 15-20 रूपये में लोग सफर कर रहे हैं जो रेल गाडी का किराया महगा है। इस तरह यात्रियों के जेब इस महंगाई में ढीली हो रही है। बताते चले कि धनबाद गया रेलखंड पर कोडरमा से होकर चलने वाली आसनसोल वाराणसी मेमो ट्रेन एवं गया आसनसोल मेमो ट्रेन में गझंडी और हीरोडीह और शर्माटांड़ जो कि ये भी 8-10 किमी पर है जिसका किराया 10 रूपये पैंसेजर ट्रेन में लग रहा है। इस तरह रेल का गणित समझे से परे है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse