टीम एबीएन, बोकारो। झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र से मंगलवार को चार अपराधियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। पुलिस ने आज बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किस्म के लोग रंगदारी वसूली करने के लिए निकलने वाले हैं। इसी आधार पर छापेमारी कर 26 वर्षीय राजकुमार गोस्वामी, 22 वर्षीय राहुल कुमार सिंह, 38 वर्षीय महावीर सोरेन और 30 वर्षीय छोटू मंडल और छोटू प्रसाद को विभिन्न थाना क्षेत्र से हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास से पिस्टल, दो देसी कट्टा, कुछ कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। सूत्रों ने बताया कि विगत 27 दिसंबर 2021 को बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जरंगडीह कोलियरी में गोली चलाकर रंगदारी के लिए दहशत फैलाई गई थी। इसी मामले की जांच कर रही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ झारखंड और बिहार के कई थाना क्षेत्रों में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse