टीम एबीएन, रांची। झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी और गोस्सनर कॉलेज एनएसएस यूनिट की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कॉलेज के सभागार में स्पीच और पोस्टर मेकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ राजकुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवतियों को गंभीर विषयों के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है। गंभीरता के साथ आगे कदम बढ़ाने होगी। ऐसे समाज का निर्माण करने की जरूरत है ताकि यह दिवस मनाना ही न पड़े। रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने कहा कि महिलाओं को कभी भी खुद को कमजोर नहीं आकने की जरूरत है। कॉलेज की प्राचार्या प्रोफ़ेसर एलानी पूर्ती ने कहा कि महिलाएं समाज की शान है। झारखंड स्टेट ऐड्स कंट्रोल सोसायटी के डिप्टी डायरेक्टर सत्य प्रकाश प्रसाद ने कहा जागरूकता ही आगे बढ़ने की पहली सीढ़ी है। महिलाओं को शिक्षित बनकर जिम समाज की जिम्मेवारी अपने कंधों पर लेने की जरूरत है। उन्होंने स्वास्थ्य पर भी ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। मौके पर स्पीच और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर प्रियंका सोरेन ने किया। मौके पर कॉलेज की एन एस एस पदाधिकारी प्रोफ़ेसर अनिता अंजू खेस्स, डॉ सुब्रतो कुमार सिन्हा, डॉ कोरनेलियुस मिंज, डॉ नीरजा ओझा, डॉ नीलिमा सिन्हा, डॉ सलमा टेटे सहित एनएसएस वॉलिंटियर्स और विद्यार्थी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse