टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज विमेंस सेल आइक्यूएसी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कॉलेज के सभागार में महिला हेल्थ से संबंधित सेमिनार का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में वेलकम सॉन्ग गोस्सनर कॉलेज गर्ल्स आदिवासी हॉस्टल की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। गोस्सनर कॉलेज विमेंस सेल आइक्यूएसी की अध्यक्ष डॉ ज्योति टोप्पो ने स्वागत भाषण दिया। सेमिनार में सीनियर गायनोकोलॉजिस्ट डॉ मधुलिका होरो, डॉ सुनीता सांगा, डॉ मृत्युंजय मुंडू और डॉ रीता कच्छप ने महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग और संवेदनशील ने की जरूरत है। मौके पर कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर एलानी पूर्ति ने कहा कि महिलाओं को अपने ऊपर गर्व करने की जरूरत है। महिलाएं बहुत बलवती होती हैं। कार्यक्रम आयोजन में कॉलेज विमेंस सेल आइक्यूएसी की अध्यक्ष डॉ ज्योति टोप्पो, उपाध्यक्ष डॉ मीना तिर्की, सह सचिव डॉ मृदुला खेस्स और कोषाध्यक्ष डॉक्टर वर्षा कुल्लू का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर होली अर्चना और धन्यवाद ज्ञापन डॉ नीरजा ओझा ने किया। मौके पर प्रोफेसर आशा केरकेट्टा, प्रोफेसर बिंदु सोरेन, प्रोफेसर दिव्या कोंगाड़ी, प्रोफेसर रश्मि हेमरोम, प्रोफेसर चित्रा शर्मा, हिना तिर्की, जॉयस कंडुलना, मंजु मिंज सहित कई स्टाफ और छात्राएं हाथी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse