टीम एबीएन, लोहरदगा। कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा झारखंड ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर समाज के प्रधान कार्यालय चुटिया में भगवान परशुराम के चित्र में माला पहनाकर समाज से जुड़े महिलाओं को कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा झारखंड के संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा अंग वस्त्र एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित करते हुए कहा कि समाज के विकास के बारे में जब भी हम सोचें तो यह बात भी सोच में रहनी चाहिए कि नारी की सुरक्षा, मर्यादा और सहभागिता कैसे सुनिश्चित की जाये। भारत में नारी को मातृशक्ति का दर्जा दिया गया है। पर हकीकत में यह धारणा बस किताबो में ही रह गई है।व्यवहारिक तौर पर समाज में महिलाओ को वो प्रतिष्ठा नहीं मिल पाई है, जिसकी वो हकदार है। हमें समाज की नीतियों के निर्धारण के वक्त इस बात का ख्याल रखना होगा। सैकड़ों वर्ष गुजर जाने के बावजूद हम देख सकते है कि सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाओ की भागीदारी अपेक्षाकृत कम है। ऊंचे ओहदों की बात करे तो वहां महिलाये नगण्य के बराबर दिखती है। अगर हम समाज का समग्र विकास चाहते हैं, तो हमारी आधी आबादी की सहभागिता को बढ़ाए बगैर विकास नहीं किया जा सकता। इसलिए ब्राह्मण समाज बन्धुओ उठो जागो, आगे बढ़ो और नारी को सुरक्षा, सम्मान देते हुए अपने सभी कार्यो में सहभागी बनाकर समाज को विकास पथ पर आगे बढ़ाओ। रांची जिला महिला प्रकोष्ठ के संयोजक शोभा पाण्डेय ने कहा कि राज्य एवं क्रेन्द सरकार वैसे महिलाओं पर बिशेष ध्यान दें जो घरेलू कामों के अलावा आत्मनिर्भरता के तहत प्रदेश के विभिन्न महिला संगठनों द्वारा बनाई गई उत्पादित वस्तुओ के बिक्री के लिए रिटेलर आउटलेट की व्यवस्था कर महिलाओं का सम्मान करें। समाज के सक्रिय वरिष्ठ नेत्री ललीता ओझा ने कहा कि आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हम सब मना रहे हैं। महिलाओं के उत्थान और विकास पर चर्चा कर रहे हैं। लेकिन आज भी महिला सांस्कृतिक, राजनीति और सामाजिक आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। जब तक समाज के अग्रिम पंक्ति के व्यक्ति अपनी सोच में बदलाव नहीं लाते हैं, तब तक महिला सशक्तिकरण अधूरा ही रहेगा। हम सब आज संकल्प लेते हैं पुरुष के कंधे से कंधा मिलाकर राजनीतिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक में अपनी एक नया पहचान बनायें। कार्यक्रम में कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा झारखंड के संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ सदस्य ललीता ओझा, रांची महिला प्रकोष्ठ के संयोजक शोभा पाण्डेय, शिक्षिका सरिता वैद्य, तारा देवी, रिना पाण्डेय, प्रति पाण्डेय, बबिता गोस्वामी, रिक्टर पाण्डेय, ममता पाण्डेय, पूजा पाण्डेय, कमला देवी के अलावा खुशी पाण्डेय को समाज की ओर सम्मानित किया गया एवं भगवान परशुराम राम से प्रार्थना है कि राज्य के सभी महिलाओं के सुख शांति से रहते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढते रहे। उक्त जानकारी मनोज कुमार पाण्डेय, संयोजक कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा झारखंड ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse