टीम एबीएन, पाकुड़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एफ एल एन प्रशिक्षण में भाग लेने मध्य विद्यालय धनुषपूजा पहुंची महिला शिक्षिकाओं को प्रशिक्षक दिलीप कुमार राय, मृण्मय राय, संदीप पाण्डेय, सत्यजीत दास द्वारा सम्मानित किया गया तथा शिक्षिकाओं को बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान को सफल बनाने में हर संभव सहयोग करने एवं अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का शपथ दिलाई गई।प्रशिक्षक दिलीप कुमार राय ने कहा कि आधी आबादी के सहयोग के बिना शिक्षित और विकसित समाज की कल्पना नहीं कर सकते हैं। सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर तेजस्विनी परियोजना, जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने का प्रयास कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया जा रहा है। मौके पर शिक्षिका वीणा कुमारी, बबीता कुमारी, मुमताज बैगम, चम्पा मंडल, आरसू , पूनम मिश्रा, विभा देवी, शहनाज बैगम, सुकिता राजवंशी, मिनोती मरांडी, मिलो सुन्दरी मरांडी, लिली हेम्ब्रम, मेहबूबा खातुन, हेना निजाम समेत अन्य शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse