टीम एबीएन, पंडवा (पलामू)। एंटी करप्शन ब्यूरो पलामू की टीम ने मंगलवार को पंडवा थाना में कार्यरत सहायक अवर निरीक्षक मुन्ना लाल जामुदा को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एएसआई ने केस डायरी को न्यायालय में समय पर भेजने के एवज में 15 हजार घूस की मांग की थी और तत्काल कम से कम पांच हजार रुपये देने के बाद ही केस डायरी भेजने को तैयार था। एएसआई को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी कार्यालय लाया गया। जिसे मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया। एसीबी के पलामू एसपी ने बताया कि पंडवा थाना क्षेत्र के लामीपतरा-झरी गांव के वादी मुन्ना प्रसाद पिता-कपिल देव प्रसाद ने आवेदन देकर बताया कि एक फरवरी को वादी के छोटे भाई पप्पू प्रसाद गुप्ता एवं मुझे कोयला चोरी का आरोप लगा कर पंडवा थाना में कांड दर्ज किया गया था। छोटे भाई को जेल भेज दिया गया था। इस कांड में दोनों भाई जमानत के लिए न्यायालय में बेल फाइल किये। उन्होंने कहा कि जब वादी पंडवा थाना के सअनि मुन्ना लाल जामुदा से मिला और बताया कि न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए फाइल किया हूँ। यदि आप समय पर मेरा केस डायरी भेज देते तो अग्रिम जमानत करा लेता और कोर्ट से डायरी की भी मांग की गई है। इतना बोलने के बाद एएसआई द्वारा 15 हजार रुपए घुस की मांग की गई। बोला कि कम से कम तत्काल 5 हजार रूपया की व्यवस्था करके आओ नहीं तो डायरी कोर्ट में नहीं भेजेंगे और तुम्हें भी पकड़ कर जेल भेज देंगे। लेकिन वादी घूस देना नहीं चाहता था। वादी ने इस संबंध में लिखित शिकायत एसीबी में दर्ज कराया। आवेदन के संबंध में सत्यापन किया गया तो घुस लेने की बात सही पाया गया। धावादल बनाकर कार्रवाई के लिए पंडवा थाना भेजा गया और जैसे ही वादी से एएसआई ने घूस के पाँच हजार रुपए लिये उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse