मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने महिलाओं को दी बधाई, राज्य सरकार पर साधा निशाना

 

टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने देश की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य सरकार को बने 2 साल हो गए हैं लेकिन महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए राज्य सरकार के पास कोई विजन ही नहीं है। महिला विकास के क्षेत्र सरकार कोई काम नहीं कर पा रही है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य में लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि आज अपने दम पर महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावे केंद्र सरकार की ओर से कौशल विकास योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना और मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने की कवायद लगातार जारी है। गौरतलब है कि झारखंड की महिलाएं आज भी ईट भट्ठा या अन्य जगह मजदूरी करते देखी जा सकती हैं साथ ही सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाएं तो जरूर चलाने का दावा करती हैं लेकिन ये योजनाएं धरातल पर दम तोड़ती नज़र आती हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse