झारखंड में कोरोना : सोमवार को मिले 27 नये संक्रमित, एक्टिव केस 200 से कम

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है। हालांकि राज्य में कोरोना के नए मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं, रिकवरी रेट भी बेहतर हो रहा है। जिससे एक्टिव केस की संख्या में भी कमी देखी जा रही है। सोमवार, 7 मार्च को राज्य में 23,095 सैंपल की जांच में महज 27 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 61 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। अब झारखंड में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 199 रह गयी है। राज्य में सोमवार, 7 मार्च को 24 में से 16 जिलों में कोरोना के नए केस नहीं मिले हैंं। चतरा, दुमका, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम ऐसे 16 जिले हैं, जहां सोमवार को कोई नया कोरोना केस नहीं मिला है। सोमवार, 7 मार्च को 24 में से जिन 8 जिलों में कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनमें रांची में 17, देवघर, धनबाद और लोहरदगा में 2-2, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह और गोड्डा में 1-1 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। झारखंड में बड़ी संख्या में संक्रमितों के ठीक होने से जहां रिकवरी रेट बढ़ा है। वहीं, ग्रोथ रेट में कमी आयी है। कोरोना इंडिकेटर्स में झारखंड की स्थिति काफी अच्छी हो गई है और यह सभी मानकों पर देश के राष्ट्रीय औसत से बेहतर हैं। राज्य में 7 डेज ग्रोथ रेट 0.001% है। वहीं, 7 डेज डबलिंग रेट 15971.74 दिनों का हो गया है। झारखंड में रिकवरी रेट 98.73% और मोर्टेलिटी रेट 1.22% है। राज्य में 7 मार्च तक हेल्थ केयर वर्कर्स वर्ग के 2,08,383 ने पहला डोज, 1,90,378 ने दूसरा डोज और 66,438 ने बूस्टर डोज लिया है। फ्रंट लाइन वर्कर्स में 3,66,013 ने पहला डोज, 3,31,068 ने दूसरा और 86,134 ने बूस्टर डोज लिया है। इसी तरह 15 से 17 वर्ष के किशोरों में 12,90,952 ने पहला डोज और 5,32,493 किशोरों ने वैक्सीन का दूसरा डोज लिया है। 18-44 वर्ष वालों में 1,37,23,621 लोगों ने पहला और 87,26,888 लोगों ने दूसरा डोज लिया है। 45 से 59 वर्ष उम्र समूह में 41,60,379 लोगों ने पहला डोज और 31,00,532 लोगों ने दूसरा डोज लिया है। 60 वर्ष या उससे ऊपर के उम्र समूह वाले 25,46,269 लोगों ने पहला और 18,54,336 लोगों ने दूसरा डोज लिया है। इस ग्रुप में 80,904 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज भी लिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse