टीम एबीएन, लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। लिट्टीपाड़ा थाना के समक्ष सोमवार को सड़क सुरक्षा के सहकर्मी अमित राम के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान में दर्जनों बाइक को रोककर बारीकी से नंबर पलेट एवं सभी प्रकार की कागजात की जांच की, जिसमें छह बाइक में आगे का नंबर प्लेट में नंबर अंकित नहीं पाया गया। उन सभी बाइक के चालकों को 500 रुपये का चालान काटा गया। साथ ही आगे से आगे के नंबर पलेट में भी नंबर लिखने का हिदायत दिया गया। सड़क सुरक्षा के सहकर्मी अमित राम ने बताया कि लगभग 20 बाइक की जांच की, जिसमें छह बाईक के अगला नंबर प्लेट में रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं रहने के कारण सभी को 500 रुपये का चालान काटा गया। मौके पर सहकर्मी प्रज्ञानंद सहित पुलिस बल उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse