पाकुड़ : जल जीवन मिशन के तहत हुई कार्यशाला

 

टीम एबीएन, पाकुड़। पाकुड़ प्रखंड के शहरकोल पंचायत भवन में मुखिया चित्रलेखा गोंड की उपस्थिति में जल जीवन मिशन के तहत एक कार्यशाला की गयी। कार्यशाला में जल सहिया, आगनबाड़ी सेविका एवं स्वास्थ्य समिति की महिला सदस्य उपस्थित रही। आयोजित कार्यशाला में जल की शुद्धता की जानकारी दी गई। मालूम हो कि जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रत्येक ग्रामीणों को 55 लीटर पानी की आपूर्ति की परिकल्पना है। यह मिशन जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत आता है और योजना के तहत मौजूदा जल आपूर्ति प्रणालियों और पानी के कनेक्शन की कार्यक्षमता सुनिश्चित करता है। यह पानी की गुणवत्ता की निगरानी एवं परीक्षण के साथ साथ कृषि को भी बढ़ावा देता है। वर्षा के जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और पुन: उपयोग के लिए घरेलू अपशिष्ट जल के प्रबंधन जैसे अनिवार्य उपायों हेतु स्थानीय बुनियादी ढांचे का निर्माण विभिन्न सरकार सरकारी कार्यक्रम योजना के साथ अभिसरण में किया जाता है। मुखिया चित्रलेखा गौड़ ने बताया कि आने वाले रविवार को प्रखंड मुख्यालय में विकलांगता की भी जाँच होगी और प्रमाण पत्र भी बनेगा। इसके साथ साथ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पेंशन योजना से सम्बंधित कुछ लाभको की कागजातों में आई त्रुटि को भी बताया गया, ताकि कागजात सुधारकर योग्य लाभुकों को इसका लाभ मिल सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse