टीम एबीएन, पाकुड़। सोमवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज पाकुड़ में वायु सेना में भर्ती विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें एयर फोर्स बिहटा (पटना) के विंग कमांडर ए प्रदीप रेड्डी के द्वारा छात्रों को निडर होने और रचनात्मकता को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए विंग कमांडर रेड्डी (जो भर्ती अभियान की देखरेख कर रहे हैं) ने कहा कि भारतीय वायुसेना में झारखंड के बहुत कम युवा हैं, यही वजह है कि हम इस बार इस राज्य के लिए पूरी तरह से अभियान चला रहे हैं। एयरफोर्स में कैरियर की संभावनाओं के साथ-साथ विभिन्न शाखाओं के तौर-तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि कैसे एक सामान्य युवा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए अपनी ऊर्जा और क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग करके अपने जीवन को बदल सकता है।अपने प्रेजेंटेशन और वीडियो क्लिप्स के माध्यम से विंग कमांडर रेड्डी ने एयर फार्स की कई प्रेरक जानकारियां दीक कार्यक्रम में आॅनलाइन जुड़ते हुए संस्थान के निदेशक अभिजीत कुमार एवं शासी निकाय की सदस्या श्रीमती रेणुका यशस्वी ने विंग कमांडर रेड्डी को धन्यवाद दिया।। पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल डॉ सरोज कुमार पाढ़ी, एडमिनिस्ट्रेटिव हेड निखिल चंद्रा तथा प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अधिकारी अमित रंजन ने अथितियों का स्वागत किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse