उपायुक्त गुमला की अध्यक्षता में जिला कोविड टास्क फोर्स की बैठक

 

टीम एबीएन, गुमला। उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव की अध्यक्षता में जिला कोविड टास्क फोर्स की बैठक सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में की गई। बैठक में उपायुक्त ने कोविड टेस्टिंग, बेड की उपलब्धता, आॅक्सीजन की अद्यतन स्थिति एवं एम्बुलेंस आदि की बिंदुवार समीक्षा की। उपायुक्त ने कोविड-19 की अद्यतन स्थिति को देखते हुए सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अब से कोविड 19 मरीजों के जांच हेतु आरटीपीसीआर जाँच करवाना सुनिश्चित करेंगे। वैसे स्थानों पर जहॉ लोगों की ज्यादा भीड़ इकट्ठी हो रही हो, प्रखण्डों के हाट बाजार के क्षेत्रों में ही रैट टेस्ट करने हेतु सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित करेंगे। उपायुक्त ने कोविड-19 टेस्टिंग के साथ ही जिला डाटा प्रबंधक को प्रतिदिन लक्ष्य एवं मासिक लक्ष्य के आधार पर विश्लेषणात्मक प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया। जिलांतर्गत आॅक्सीजन सिलेण्डर की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के उपरांत उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को अगले तीन दिनों के अंदर सदर अस्पताल एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्दों में आॅक्सीजन सिलेण्डर आॅडिट सम्पन्न कराकर उपलब्ध बी टाइप एवं डी टाइप सिलेण्डर की अद्यतन स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिले में एम्बुलेंस की स्थिति की समीक्षा के क्रम में न्होंने सिविल सर्जन कोसभी एम्बुलेंसों पर संजीवनी वाहन का लोगो लगवाने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने सदर अस्पताल एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पड़े हुए अकार्यात्मक एंबुलेंसों को जिला में लाकर जिला परिवहन पदाधिकारी के माध्यम से एमवीआई सुनिश्चितकरने तथा उन वाहनों की मरम्मती कराने में आवश्यक राशि की आवश्यकता के संबंध में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया। साथ ही उन्होंने उप विकास आयुक्त को जिले में एनजीओ या अन्य किसी संस्थान को उपलब्ध कराए गए एम्बुलेंसों की आॅडिट कराकर प्रतिवेदन समर्पित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि सजर अस्पताल में मरीजों की अत्याधिक संख्या होने के कारण अस्पताल के ऊपरी तल्ले के निर्माण की आवश्यकता है। जिसपर उपायुक्त ने सिविल सर्जन को भवन का प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा के क्रम में 18 प्लस के लाभार्थियों के डोज 02 की स्थिति मात्र 61 प्रतिशत पाई गई। इस संबंध में उन्होंने जिला डाटा प्रबंधक को निर्देश दिया कि डोज 02 में माह फरवरी 2022 का एएनएमवार उपलब्धि संबधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही उन्होंने 01 मार्च से 07 मार्च तक की उपलब्धि भी एएनएमवार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसी प्रकार एएनएम का डोज 02 की उपलब्धि साप्ताहिक विश्लेषणात्मक प्रतिवेदन के रूप में अगले तीन दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने कोविड-19 टीकाकरण के 15 से 17 आयुवर्ग के सभी लाभार्थियों का दोनों डोज का टीकाकरण युद्धस्तर पर 31 मार्च तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर अस्पताल प्रबंधन कमेटी की बैठक आयोजित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की आवश्यकताओं, मरीजों के लिए हितकारी योजनाएं, एंबुलेंस की आवश्यकता, कायाकल्प का गैप एनालिसिस, चिकित्सकों एवं पारा मेडिकलों को सुविधा उपलब्ध कराने से संबंधित विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर 15 मार्च तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त सहित उप विकास आयुक्त हेमंत सती, सिविल सर्जन डॉराजू कच्छप, डीएस डॉ आनंद किशोर उरांव, डीपीएम स्वास्थ्य जया रेशमा खाखा, डीडीएम राजीव, एएचएसटीएफ जिदान प्रियंका ग्रेवाल, महात्मा गांधी स्किल फेलो अविनाश व अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse