टीम एबीएन, गुमला। गुमला पुलिस ने शहरी क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक स्कार्पियो वाहन से लगभग 235 किलो ग्राम गांजा बरामद किया। साथ ही दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। एसपी एहतेशाम वकारीव ने सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि शहरी क्षेत्र के चौक चौराहों पर लगातार मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार की सुबह थाना चौक में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। पूर्वाह्न 9:45 बजे एक स्कार्पियो वाहन पटेल चौक की ओर से काफी तेजी में थाना चौक की आ रही थी। जिसे पुलिस बल के द्वारा रूकने का इशारा किया गया लेकिन वाहन चालक वाहन को और तेजी से लोहरदगा रोड की ओर लेकर भागने लगा। जिसका पीछा कर पॉलिटेक्नीक कॉलेज गुमला के पास पुलिस ने पकड़ा। वाहन की तलाशी लेने पर उसके अंदर भारी मात्रा में गांजा प्लास्टिक में करके रखा पाया गया। वहीं पुलिस ने वाहन से मद्रपुरा थाना औरंगाबाद निवासी 32 वर्षीय रंजन सिंह व मेदनीपुर थाना नासरीगंज जिला रोहतास निवासी 34 वर्षीय विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से 12 हजार रुपए, एक काला रंग का पोर्टेबल इलेक्ट्रोनिक्स वजन मशीन, दो वीवो कंपनी का मोबाईल भी बरामद किया। इस अभियान में एसडीपीओ गुमला, थाना प्रभारी बिनोद कुमार, पुअनि विमल कुमार, पुअनि विवेक चौधरी, पुअनि मो मोजम्मील, सअनि बबलू बेसरा व गुमला थाना के जवान शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse