टीम एबीएन, इटखोरी। मां भद्रकाली मंदिर परिसर में सोमवार को श्री लक्ष्मी नारायण सुदर्शन महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चियां शामिल हुईं। कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा ब्लॉक मोड़, धनखेरी चौंक, गांधी चौक, झंडा चौक से गुजरते हुए नगर मोहल्ला का भ्रमण करने के पश्चात उत्तरवाहिनी महाने नदी के तट पर पहुंची। महाने नदी के तट पर यज्ञ के यजमान का पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कराया। मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं ने कलश में जल भरा। फिर जल भरे कलश को यज्ञशाला में लाकर स्थापित कर दिया। दूसरी ओर, मलकपुर गांव में भी श्रीश्री 108 शतचंडी महायज्ञ को लेकर भी बैंडबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं व बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। श्री श्री 108 शतचंडी और श्री लक्ष्मी नारायण सुदर्शन महायज्ञ आठ दिनों तक चलेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse