भारतीय रेल के क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनुपम शर्मा को भाजपा नगर अध्यक्ष किशोर पण्डित ने सौंपा मांग पत्र

 

टीम एबीएन, कोडरमा। झुमरी तिलैया आज दिनांक 07-03-2022 को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा कोडरमा जिला के जिलाध्यक्ष सह कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि महेन्द्र वर्मा एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के झुमरी तिलैया सांसद प्रतिनिधि ईश्वर देव वर्णवाल के नेतृत्व में तथा भाजपा झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष किशोर पण्डित के अगुवाई में नगर महामंत्री हरि पण्डित एवं विनय शांडिल्य के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय रेल के क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनुपम शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे कोडरमा स्टेशन से 3 किलोमीटर पर स्थित लाराबाद व मोरियावां के मध्य पोल संख्या 390/25 से लेकर 390/26 तक पास एक अंडर ओवरब्रिज की मांग की गई। जहां रेलवे चहारदीवारी बाउंड्रीवाल का निर्माण कर रहा है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन होने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है; क्योंकि रेलवे पटरी के एक तरफ मंदिर है, तो दूसरे तरफ़ मुक्तिधाम वहीं किसानों के द्वारा खेती बारी भी अवस्थित है जिससे आने जाने में तथा चारदीवारी बाउंड्रीवाल के निमार्ण से रोज़ दिनचर्या का कार्य करने काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद सह केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी स्थल का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से रू-ब-रू होकर लोगों को आस्वस्त किया था। वहीं कोडरमा विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक सह झारखण्ड सरकार की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने भी ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक हाजीपुर को एक ज्ञापन पत्र विधायक प्रतिनिधि ने सौंपा। ज्ञापन सुपुर्द करने में डाॅ रामसागर सिंह, राम रत्न महर्षि, सांसद प्रतिनिधि संजय शर्मा जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर जोशी ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप पंडित, विनोद सिन्हा, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अशोक यादव, भाजपा नगर मिडिया प्रभारी संजीत कुमार नगर कोषाध्यक्ष संतोष यादव, सुदिपतो घोष, सुदर्शन यादव, वार्ड नम्बर 8 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज साव वार्ड नम्बर 28 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बलराम यादव, दिलीप शर्मा वार्ड पार्षद पिंकी जैन, नवीन जैन, दिलिप शर्मा, मीडिया प्रभारी राजू यादव, अर्जुन पंडित, राजेश पंडित, निरंजन कसेरा, राजेश सिन्हा, नवीन चौधरी, मो सागर खान समेत सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse