टीम एबीएन, रांची। झारखंड एक कुपोषित राज्य है और इस राज्य में कुपोषण एक बड़ी समस्या है। इसी को कम करने के लिए वर्ष 2015 में राज्य सरकार के द्वारा पोषण सखी की नियुक्ति की गई थी, ताकि सभी गांव कस्बे सहित विभिन्न इलाकों में जाकर कुपोषित महिलाओं और बच्चों को चिन्हित किया जा सके और उन्हें कुपोषण से बचाया जा सके। लेकिन आज इन पोषण सखियों की हालत खुद खराब है। अपनी मांगों को लेकर ये लोग धरना पर बैठी हैं। वर्ष 2015 से लेकर अभी तक पोषण सखियों के स्थाई नियुक्ति नहीं हो पाई है। वहीं उनके वेतन में भी वृद्धि नहीं की गई है, जिसको लेकर पिछले कई दिनों से पोषण सखी विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे हैं पोषण सखियों ने कहा कि हमारी प्रदर्शन से सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse