झारखंड बजट सत्र : सदन में आज मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, आजसू घेरेगी असेंबली

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सेशन चल रहा है। 5 और 6 मार्च के दो दिनों के अवकाश के बाद आज फिर सदन की कार्यवाही चलेगी। विधानसभा के छठे कार्यदिवस पर सदन में आज मुख्यमंत्री प्रश्नकाल होगा, इसके बाद विभागवार बजट पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही भाषा विवाद को लेकर सदन में हंगामे के भी आसार है। 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति लागू करने और क्षेत्रीय भाषा की सूची से भोजपुरी और मगही को हटाने की मांग को लेकर आजसू ने विधानसभा घेराव का आह्वान किया है। आजसू के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए गए हैं। इस मुद्दे को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच भिड़ंत की आशंका है। आज सदन में (7 मार्च ) को मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के अलावे सदन में बजट पर चर्चा होगी। 8, 9, 10 और 11 मार्च को प्रश्नकाल और वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट पर सदन में चर्चा होगी। 14 मार्च को प्रश्नकाल से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। मुख्यमंत्री प्रश्नकाल और बजट पर सदन में चर्चा होगी। 15 मार्च को प्रश्नकाल और बजट पर सदन में चर्चा होगी। 16 से 20 मार्च तक सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगा। 21 मार्च को प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल और बजट पर चर्चा सदन में होगी। 22 मार्च को प्रश्नकाल और बजट पर सदन में वाद विवाद होगा। 23 मार्च को बजट पर चर्चा के अलावे सदन में विनियोग विधेयक पेश किया जायेगा। 24 और 25 मार्च को सदन में सरकार की ओर से विधेयक पेश किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse