टीम एबीएन, रांची। 3 जिलों की संयुक्त पुलिस छापामारी अभियान में एनएसपीएम से जुड़े दो अपराधी बोकारो जिले के चतरोचटटी थाना क्षेत्र में दबोचे गए। पकड़े गए अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और एक अपाची बाइक जब्त किया गया है। गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के पुलिस की संयुक्त छापेमारी में पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। बोकारो के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ कैंप के पास से पुलिस ने दोनों को दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियों में राजकुमार गोस्वामी और राहुल कुमार सिंह शामिल है। दोनों गिरफ्तार अपराधी पर बगोदर के ठेकेदार ललन कुमार मेहता गोलीकांड में शामिल रहने का दावा पुलिस ने किया है। चतरोचट्टी थाने में पुलिस दोनों से पुछताछ कर रही है। बगोदर - सरिया एसडीपीओ नौशाद आलम भी वहां मौजूद हैं। दोनों ने ललन मेहता पर फायरिंग करने की बात को कबूल भी किया है। गिरिडीह जिले से एसडीपीओ नौशाद आलम एवं बगोदर थाना प्रभारी के अलावा हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ से इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी, बोकारो जिले के चतरोचट्टी के थाना प्रभारी छापेमारी की अगुवाई कर रहे थे। बताया जाता है कि गिरफ्तार दोनों शख्स लेवी वसूली के लिए पहुंचे हुए थे। जिसकी सूचना पुलिस को मिल गई थी। नक्सली संगठन एन एस पीएम तीनों जिलों में कहर बरपा रहा है। एक के बाद एक लगातार घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बगोदर थाना क्षेत्र के अटका में हाल के दिनों में एनएसपीएम ने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse