टीम एबीएन, पाकुड़। जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में रविवार को प्रखंड प्रशासन के द्वारा प्रखंड कार्यालय में दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर में सदर प्रखंड के सभी पंचायत से बड़ी संख्या में दिव्यांग लोग पहुंचे और मौके पर बनाए गए काउंटर में अपने आवेदन को जमा किया और मेडिकल टीम के समक्ष प्रस्तुत होकर दिव्यांगता की जांच करवाई। दिव्यांग जांच शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे दिव्यांगों के मदद के लिए बीडीओ शफीक आलम, बीपीओ ट्विंकल चौधरी, सीडीपीओ चित्रा यादव, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ संजीव समेत अन्य प्रखंड कर्मी मौजूद थे। बीडीओ शफीक आलम के कुशल नेतृत्व में कर्मियों के द्वारा लोगों को संयमित ढंग से मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मेडिकल बोर्ड में सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ के के सिंह, डॉएस सोरेन, डॉ आर के सिंह समेत अन्य कई विभाग के चिकित्सक मौजूद थे। आयोजित दिव्यांग जांच शिविर का निरीक्षण उपायुक्त वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त मोहम्मद शाहिद अख्तर ने किया। निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त रंजन ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही सभी दिव्यांगों की सहायता करते हुए उनका जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि जिला के दिव्यांग लोगों के दिव्यांगता प्रतिशत की जांच को लेकर जिला भर में दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है और इसी निर्देश के आलोक में सदर प्रखंड कार्यालय में जांच शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग का प्रमाण पत्र सुपात्र को मिले इसको लेकर प्रयास किया जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse